Sponsored Research

प्रस्तावना आवेदित कैसे करें मार्गदर्शन नियम व कार्यविधि Projects Ongoing       Completed   Research Areas Downloads Manual                     Pdf    Word Form A                     Pdf    Word Form B                     Pdf    Word Form C                     Pdf    Word Proposal Format       Pdf    Word Fund Utilisation Certificate Pdf    Word Format-Final Report Pdf    Word Format for Fund Transfer Project Pdf    Word Grant-in-Aid Bill         Pdf    Word

आवेदित कैसे करें

       एक व्यक्ति या वैज्ञानिक/इंजीनियरों का ग्रुप जो किसी शैक्षिक संस्था/स्वायत्त अनुसंधान एवं विकास संस्था से संबंध रखते हो तथा/या किसी मान्यताप्राप्त शैक्षिक संस्था तथा विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य हो, अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रधान अन्वेषक (प्र.अ), को संबंधित संस्था का पूर्णकालिक कर्मचारी होना अनिवार्य है। शैक्षिक संस्था के प्रधान को चाहिए कि वे अनुसंधान अनुदान के आवेदन के साथ प्रस्तावों का अग्रेषण करें। व्यक्तिगत प्रस्ताव, जो किसी मान्यताप्राप्त संस्था से संबंध न रखते हो, उन पर विचार नहीं किया जाएगा।

       प्रस्ताव अधिमानत रूप से, अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष उपयोग विषयों पर प्रस्तुत किए जाने चाहिए। प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु कोई अंतिम तिथि नहीं है। प्रत्येक प्रस्ताव में प्रधान अन्वेषक (प्र.अ) का नाम हो, जो संबंधित विषय के क्षेत्र विशेषज्ञ है और आवेदन अग्रेषित करने वाली संस्था का पूर्णकालिक कर्मचारी/संकाय है। उसी/भिन्न संस्थाओं से भी सह-अन्वेषक हो सकते हैं, जो इस परियोजना में काम कर रहे हो। पर, परियोजना का संतोषजनक समापन, प्रधान अन्वेषक एवं उनकी/उनके संस्था का दायित्व होगा। प्रत्येक प्रस्ताव में निम्नलिखित सूचनाएं क्रमश: दी जानी चाहिए:

  • सभी अन्वेषकों का विस्तृत बायोडेटा (आयु भी सूचित करें) जिसमें प्रकाशन/पुरस्कार एवं प्राप्त मान्यता शामिल हो
  • संपर्क विवरण: प्रस्तावना अग्रेषित करने वाली संस्था के अन्वेषक एवं प्रधान का पता, ई-मेल आईडी, टेलिफोन/फैक्स नंबर।
  • प्रस्तावित अनुसंधान का संक्षिप्त विवरण जिसमें लक्ष्य एवं वैज्ञानिक/उपयोग, कार्य की खूबियां शामिल हो।
  • अनुसंधान प्रणाली विज्ञान या प्रस्तावित परियोजना के लिए प्रयोग की जाने वाली तकनीक का विवरण ।
  • कम से कम संभव समय में कार्य निष्पादित करने हेतु इसरो से अवश्यक वित्तीय सहायता की सीमा।
  • अन्य अभिकरणों के निधिकरण द्वारा प्रस्तावनाओं से संबंधित ली गई या पूरी की गई अनुसंधान परियोजनाओं की सूची।
  • वैज्ञानिक/इंजीनियर का नाम एवं पता जिनके साथ प्रधान अन्वेषक(प्र.अ.) ने मिलकर काम किया है।
       मानक ए4 साइज़ पेपर (297एमएमx210 एमएम) पर निर्धारित फॉर्मेट में प्रस्ताव के सात प्रतिलिपियां तैयार की जानी चाहिए:
"फॉर्म-ए" (वर्ड् / पीडीएफ) , "फॉर्म-बी" (वर्ड / पीडीएफ) , "फॉर्म-सी" (वर्ड / पीडीएफ) तथा "प्रस्तावना फॉर्मेट" (वर्ड / पीडीएफ) .


महत्वपूर्ण क्षेत्र के सभी प्रस्तावों के पांच प्रतिलिपियां निम्नलिखित पते पर भेजी जानी चाहिए:

      निदेशक,
      द्रव नोदन प्रणाली केंद्र,
      वलियमला (पी.ओ.)
      तिरुवनंतपुरम 695 547.
      ई-मेल: [email protected]

सभी प्रस्तावों के दो प्रतिलिपियां निम्नलिखित पते पर भेजी जानी चाहिए:
      वैज्ञानिक सचिव,
      इसरो मु., अंतरिक्ष विभाग,
      अंतरिक्ष भवन, न्यू बीईएल रोड़,
      बेंगलूरु 560 231
      ई-मेल: [email protected]

       प्रस्तावों का मूल्याकंन, उनकी नवीनता, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए उनकी उपयोगिता एवं अन्य वैज्ञानिक/तकनीकी योग्यताओं के बुनियाद पर क्षेत्र विशेषज्ञों (आंतरिक एवं/या बाह्य) द्वारा किया जाएगा। समीक्षा के आधार पर प्रस्तावों में परिवर्तन की अवश्यकता होने पर प्रधान अन्वेषक (प्र.अ) को संस्तुत परिवर्तन समाविष्ट कर पुन:प्रस्तुत करना होगा। प्रस्तावकों को उनके अनुसंधान प्रस्तावों के मूल्याकंन का परिणाम सूचित किया जाता है।