Project Work

परियोजना-आवेदकों के लिए सामान्य निर्देश

  • अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • अन्तरिक्ष विभाग/इसरो के कार्यक्रमों के लिए प्रासंगिक विज्ञान/प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने वाले छात्रों पर ही विचार किया जाएगा।
  • सुविधाओं की बाध्यता/सीमा के कारण परियोजना-कार्य के लिए चयनित छात्रों की संख्या ऊपर-नीचे हो सकती है। प्रशिक्षुता के लिए आवेदन करने से ही छात्र को एल पी एस सी में परियोजना-कार्य करने का हक नहीं मिल जाता है। चयन-प्रक्रिया के बाद आवेदन को स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार एल पी एस सी के पास है।
  • परियोजना-कार्य की बढ़ती मांग को देखते हुए, सभी आवेदकों को स्थान देना संभव नहीं है। इसलिए छात्रों को अपने आवेदन की अस्वीकृति की स्थिति में अन्य वैकल्पिक संगठनों से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
  • किसी छात्र को प्रति डिग्री एक परियोजना-कार्य निष्पादित करने की अनुमति होगी।
  • यह परियोजना उन छात्रों को प्रस्तावित है जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान (भारत/विदेश) से यांत्रिक, वांतरिक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, सिविल, रासायनिक इंजीनियरिंग और संबंधित शाखाओं में नियमित ऑन-कैंपस बीई/बी.टेक, एमई/एम.टेक कर रहे हैं या नामांकित हैं। रासायनिक इंजीनियरिंग में बी.टेक/एम.टेक कर रहे छात्र केवल एल पी एस सी,बेंगलुरु में परियोजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • परियोजना-अवधि के दौरान एल पी एस सी/इसरो द्वारा कोई भी छात्रवृत्ति/पारिश्रमिक/वित्तीय सहायता नहीं प्रदान की जाएगी।
  • पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन-पत्र परियोजना कार्यावधि प्रारम्भ होने से 45 दिन पहले एच आर डी डी/एल पी एस सी में पहुँचना चाहिए।
  • बी टेक में अध्ययनरत छात्र दो से चार छात्रों के समूह में केवल समूह परियोजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • परियोजना के लिए आवेदन करने की पात्रता निमन्वत है:
डिग्री
पात्रता शर्तें
अवधि
इंजीनियरिंग (बी ई/बी टेक)
छठा सेमेस्टर पूरा कर लिया गया हो
न्यूनतम 45 दिन
अधिकतम 6 माह
एम ई/ एम टेक
पहला सेमेस्टर पूरा कर लिया गया हो
न्यूनतम 120 दिन
अधिकतम 1 वर्ष
पी एच डी
विद्वानों ने कोर्स वर्क पूरा कर लिया हो
न्यूनतम 30 दिन
पूरा होने तक
छात्र के पास न्यूनतम 60% कुल अंक या 10 के स्केल पर 6.32 सी जी पी ए होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यताओं, किए गए पिछले परियोजना-कार्यों (यदि कोई हो), पसंदीदा क्षेत्रों, कार्यानुभव (यदि कोई हो) आदि के साथ विस्तृत जीवन-वृत्त अलग से अवश्य संलग्न किया जाना चाहिए।
  • आवेदन-पत्र तथा छात्र एवं प्रधानाचार्य/विभाग प्रमुख द्वारा घोषणा हर तरह से भरी होनी चाहिए। अपूर्ण आवेदन-पत्र अस्वीकृत कर दिए जाएँगे।
  • बी टेक/बी ई/बी एस सी/डिप्लोमा का परियोजना-कार्य अधिकतम चार छात्रों के समूह के रूप में में किया जाएगा।
  • भरे हुए आवेदन-पत्र की स्कैन प्रति [email protected]पर ई-मेल द्वारा भेजी जाए। अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त किए गए आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आगे की किसी सूचना के लिए आप एच आर डी अनुभाग, एल पी एस से दूरभाष संख्या पर 0471 2567565 संपर्क कर सकते हैं।
  • केवल चयनित छात्रों को परियोजना शुरू होने से न्यूनतम 15 दिन पहले सूचित किया जाएगा।

Click here to download form