प्रशिक्षुता

प्रशिक्षुता आवेदकों के लिए सामान्य निर्देश:

  • अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • अन्तरिक्ष विभाग/इसरो के कार्यक्रमों के लिए प्रासंगिक विज्ञान/प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने वाले छात्रों पर ही विचार किया जाएगा।
  • सुविधाओं की बाध्यता/सीमा के कारण प्रशिक्षुता के लिए चयनित छात्रों की संख्या ऊपर-नीचे हो सकती है। प्रशिक्षुता के लिए आवेदन करने से ही छात्र को एल पी एस सी में प्रशिक्षुता हासिल करने का हक नहीं मिल जाता है। चयन-प्रक्रिया के बाद आवेदन को स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार एल पी एस सी के पास है।
  • प्रशिक्षुता की बढ़ती मांग को देखते हुए, सभी आवेदकों को स्थान देना संभव नहीं है। इसलिए छात्रों को अपने आवेदन की अस्वीकृति की स्थिति में अन्य वैकल्पिक संगठनों से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
  • किसी छात्र को प्रति डिग्री एक प्रशिक्षुता निष्पादित करने की अनुमति होगी।
  • यह प्रशिक्षुता उन छात्रों को दी जाती है जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान (भारत/विदेश) से यांत्रिक, वांतरिक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, सिविल, रासायनिक इंजीनियरिंग तथा संबंधित शाखाओं में नियमित ऑन-कैंपस बीई/बी.टेक, एमई/एम.टेक कर रहे हैं या नामांकित हैं। रासायनिक इंजीनियरिंग के बी.टेक/एम.टेक कर रहे छात्र केवल एल पी एस सी, बेंगलुरु में प्रशिक्षुता के लिए आवेदन कर सकते हैं।"
  • प्रशिक्षुता अवधि के दौरान एल पी एस सी/इसरो द्वारा कोई भी छात्रवृत्ति/पारिश्रमिक/वित्तीय सहायता नहीं प्रदान की जाएगी।
  • प्रशिक्षुता की न्यूनतम अवधि 21 दिनों की और अधिकतम 45 दिनों की होगी।
Slot No.
Batch
Internship Block Period
Due Date to Receive Completed application
Date of Communication about the application status
Slot-1
Batch-1
01st May - 15th June
16th February - 15th March
*5th April
Batch-2
16th June - 31st July
Slot-2
Batch-1
15th October - 30th November
01st August - 31st August
*20th September
Batch-2
01st December - 15th January
  • केवल चयनित छात्रों को ऊपर दी गई तालिका में बताए गए दिनांक पर सूचित किया जाएगा।
  • प्रशिक्षुता के लिए आवेदन करने की पात्रता निमन्वत है:
पाठ्यक्रम
पात्रता मानदंड
कुल अंक/10 स्केल पर सी जी पी ए
बी ई/बी टेक
छात्र ने चौथा सेमेस्टर पूरा कर लिया हो
पूर्ण सेमेस्टर तक कुल अंक
एम ई/एम टेक
छात्र ने प्रथम वर्ष पूरा कर लिया हो
उत्तीर्ण डिग्री के अंक
छात्र के पास न्यूनतम 60% कुल अंक या 10 के स्केल पर 6.32 सी जी पी ए होना चाहिए।
  • छात्र एवं प्रधानाचार्य/ विभागाध्यक्ष द्वारा आवेदन पत्र और घोषणा पत्र संपूर्ण रूप से भरना चाहिए, तथा आवेदन पत्र को गूगल फॉर्म में अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाना चाहिए। अपूर्ण/गलत आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
  • अधिक जानकारी के लिए आप मानव संसाधन प्रभाग, एल पी एस सी - 0471 2567565 ईमेल: [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Apply here

Click here to download form