अनुदेश
• केवल सरकारी प्रयोजनों के लिए ई मेल के प्रयोग को सीमित रखें।
• कर्मचारियों से अनुरोध किया जाता है कि वे नाज़ुक व संवेदनशील सूचनाओं का आदान-प्रदान ई-मेल द्वारा न करें। यदि ऐसा पत्राचार आवश्यक हो तो इसे यथोचित गोपनीयता के साथ भेजा जाए।
• डीफॉल्ट पासवर्ड बदल लें तथा सुनिश्चत करें कि सुरक्षित पासवर्ड (न्यूनतम आठ आल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर) सभी यूज़र एकाउन्ट को दिए गए हैं। कृपया किसी के भी सामने पासवर्ड का खुलासा न करें।
• अज्ञात प्रेषकों से अटैचमेंट के साथ प्राप्त मेल न खोलें तथा ऐसे मेल तुरंत डिलीट कर लें ।“.exe”, “.pif”, “.bat”, “.com”, “.vbs”, के साथ समाप्त होनेवाले ई-मेल को डबल क्लिक न करें।
• प्रयोक्तओं से अनुरोध है कि वे अपना मेल उपयोग के बाद तुरंत डिलीट कर दें।
• अगर बैक-अप लेने की ज़रूरत हो तो डिलीट करने से पहले हार्ड डिस्क/सी डी में सेव कर लें।
• 30 दिन या उससे अधिक पुराने मेल सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा निकाल दिए जाएंगे।
• किसी सहायता या शिकायत होने पर कृपया webmaster @lpsc.gov.in पर मेल करें।