होम     साइटमैप      अंग्रेज़ी भाषांतर    
इसरो के प्रमोचन यानों एवं अंतरिक्ष यान कार्यक्रमों के लिए द्रव नोदन के क्षेत्र में द्रनोदन प्रणाली केंद्र एक उत्कृष्ट केंद्र है। इस केंद्र को भू-भंडारणीय एवं निम्नतापीय नोदन प्रणालियों से संबद्ध अनुसंधान व विकास की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है तथा यह इसरो के प्रमोचन यान व उपग्रह संबंधी कार्यक्रमों के लिए इंजन, चरण, संबंधित नियंत्रण प्रणालियों तथा घटकों को प्रदान करता है।

एलपीएससी के तीनों यूनिट तीन स्थानों पर स्थित हैं- केरल के वलियमला, तमिलनाडु के महेंद्रगिरि तथा कर्नाटक के बेंगलूरु में।

केरल का एलपीएससी वलियमला मुख्यालय है तथा वलियमला में किए जानेवाले मुख्य क्रियाकलाप निम्नलिखित हैं

  • प्रमोचन यान तथा अंतरिक्ष यान अनुप्रयोगों के लिए भू-भंडारणीय तथा निम्नतापीय नोदन प्रणालियों का विकास।
  • तंत्र अभिकल्प व आर्किटेक्चर
  • तंत्र परियोजनाओं का प्रबंधन
  • भू-भंडारणीय व निम्नतापीय इंजनों तथा चरण प्रणालियों का प्रबंधन
  • प्रमोचन यान नोदन नियंत्रण प्रणाली पैकेजों तथा मोड्यूलों का एकीकरण
  • उपग्रह प्रणोदकों के लिए निम्न प्रणोद प्रणोदक जांच सुविधाएं

तमिलनाडु के एलपीएससी, महेंद्रगिरि में किए जानेवाले मुख्य क्रिया-कलाप

  • द्रव इंजनों व चरणों का समुच्चयन व एकीकरण
  • द्रव इंजनों व चरणों का परीक्षण
  • ऊपरी चरण इंजनों के लिए उच्च तुंगता परीक्षण सुविधाएं
  • नोदक भंडारण सुविधाएँ

एलपीएससी, बेंगलूरु, कर्नाटक में किए जानेवाले मुख्य क्रिया-कलाप

  • एकल नोदक प्रणोदकों व घटकों का अभिकल्पन व निर्माण
  • उपग्रह नोदन तंत्रों का एकीकरण
  • ट्रांस्ड्यूसरों का विकास व निर्माण
  • उद्योगों में निर्मित प्रमोचन यान चरण टंकियों तथा संरचनाओं का प्रबंधन